हमीरपुर में मुख्य आरक्षी निकला कोरोना पॉजिटिव, SP Office की 2 शाखाएं सील

Friday, Aug 14, 2020 - 10:27 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूराे): हमीरपुर के तहसील कार्यालय में स्थित ईवीएम सुरक्षा गार्ड में तैनात एक मुख्य आरक्षी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन उसके संपर्क में आए पुलिस कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है और उनका टैस्ट भी करवाया जा रहा है। पुलिस कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद एसपी कार्यालय की 2 शाखाएं भी अगले 48 घंटों तक एहतियातन बंद रहेंगी।

कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी के कार्यस्थल को सैनिटाइज करके पूरी ईवीएम गार्द को बदल दिया गया है। एसपी कार्यालय को भी पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया है। कोविड-19 के संदर्भ में उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हैड कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी कार्यालय को बंद कर दिया गया है।

Vijay