कांगड़ा पुलिस ने चिट्टे व चरस के साथ पकड़े 2 लोग

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 12:14 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने कांगड़ा बाईपास पर एक युवक अरुण कुमार निवासी बोधलबल्ला से 1.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस को देखकर जब आरोपी भागने लगा तो शक होने पर उसे धर दबोचा। एक अन्य मामले में समेला गांव में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक राहुल उर्फ हरोली निवासी तरसुह-सकोट से 81.13 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News