परवाणु में हैरोइन व भुक्की सहित 2 गिरफ्तार

Friday, Nov 30, 2018 - 08:47 PM (IST)

परवाणु: पुलिस थाना परवाणु के तहत 2 अलग-अलग मामलों में पुलिसने 2 लोगों को हैरोइन व भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति से करीब 4.220 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार अमर वर्मा पुत्र भगवान दास निवासी गांव शुलनी डा. आंजी ब्रह्मणा तहसील कंडाघाट से तलाशी के दौरान 4.220 ग्राम हैरोइन बरामद की है। एस.एच.ओ. परवाणु श्याम तोमर ने मामले की पुष्टि की है।

435 ग्राम भुक्की सहित एक पकड़ा

दूसरे मामले में एक व्यक्ति से करीब 435 ग्राम भुक्की बरामद की है। इस मामले में परवाणु पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र वीर बहादुर निवासी टकसाल को पुलिस ने नाके के दौरान तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उससे करीब 435 ग्राम भुक्की बरामद की।

Vijay