बड़ी सफलता : नालागढ़ में 2 किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Friday, Apr 08, 2022 - 08:36 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): नालागढ़ पुलिस व माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम ने गश्त के दौरान हिमुडा कालोनी के पास 2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस व माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम हिमुडा कालोनी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान 2 व्यक्ति नालागढ़ से हिमुडा कालोनी की तरफ जा रहे थे। जब उन्होंने सामने पुलिस टीम को देखा तो घबरा गए। पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो शिष्यपाल उर्फ मुन्ना निवासी नालागढ़ के बैग से 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने शिष्यपाल उर्फ मुन्ना व उसके साथी सुरेंद्र कुमार निवासी घनसौत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि हिमुडा कालोनी के पास देर रात 2 लोगों को 2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है और उनको कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस की टीम में एएसआई प्रवीण कुमार, माइनिंग व डिटैक्टिव सैल से धर्मपाल, रमेश कुमार, बहादुर सिंह, दया सिंह, महेश कुमार, गुरमेल सिंह व प्रेमचंद शामिल रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay