पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, चिट्टे व चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Saturday, Nov 16, 2019 - 07:53 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चिट्टे व चरस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से 1 आरोपी मादक पदार्थ अधिनियम के मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक शामती क्षेत्र के रहने वाले हैं। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश शर्मा तथा रूपेन्द्र के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने कोठा की ओर जाने वाले रास्ते में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान शामती की ओर से एक कार आई जिसे पुलिस ने रोककर चैक किया। आल्टो कार के डैश बोर्ड पर सिगरेट के पैकेट के अंदर प्लास्टिक के 2 लिफाफों में 1.10 ग्राम हैरोइन तथा 6.25 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Vijay