मनाली में 330 ग्राम चरस, रायसन में 7 ग्राम हैरोइन सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 09:16 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने मनाली में एक व्यक्ति को 330 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने एक युवक को 7 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस के अनुसार पहले मामले में मनाली में पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मनाली बिहाल में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 330 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाना ले गई। आरोपी की पहचान वेद राम निवासी ओल्ड मनाली के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने रायसन में क्षेत्र के एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके द्वारा पहनी गई पैंट में दाएं घुटने पर बनी जेब से 7 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 50 के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपी के पूरे शरीर को चैक किया और यह पता लगाने की कोशिश की कि उसने नशे की और खेप तो नहीं छिपाई हुई है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News