सुंगल में नाकाबंदी पर राहगीरों से 819 ग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार

Friday, May 27, 2022 - 09:34 PM (IST)

चम्बा (काकू): पुलिस ने सिल्लाघराट क्षेत्र के सुंगल में नाकाबंदी के दौरान 2 लोगों से 819 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को पुलिस के एसयूआई दल ने सुंगल जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया था। इस दौरान 2 लोग पैदल आए जो पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 819 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay