पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, चरस की खेप सहित 2 गिरफ्तार

Sunday, Sep 23, 2018 - 06:00 PM (IST)

बैजनाथ: बैजनाथ थाना के अंतर्गत दयोल सड़क के भट्टू पुल पर रविवार दोपहर को पुलिस नाके के दौरान 2 लोगों से चरस पकड़ी। पुलिस जानकारी के अनुसार ए.एस.सी. रत्न चंद, एच.एस.सी. जसवंत, अनिल खुशहाल व गुलेरिया प्रकाश चंद ने दयोल सड़क पर नाक लगाया था। इस दौरान भट्टू की तरफ  से एक ही गांव के 2 लोग इंद्र सिंह पुत्र साडू राम (60) और कृष्ण कुमार पुत्र भक्त राम (39) गांव बजोट (पधर) बैजनाथ की ओर पैदल आ रहे थे जोकि पुलिस को देख कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

सफेद रंग के लिफाफे में मिली चरस
जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ है जिसमें 560 ग्राम चरस थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  बैजनाथ डी.एस.पी. प्रताप ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इंद्र सिंह 3 महीने पहले ही जेल से घर आया है तथा पहले भी चरस के केस में जेल गया था।

Vijay