पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 4.352 किलोग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार

Sunday, Nov 08, 2020 - 08:13 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने छरोड़नाला गांव के पास 2 व्यक्तियों को 4.352 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार छरोड़नाला के समीप पुलिस टीम ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान 2 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान उक्त दोनों व्यक्ति घबरा गए, जिसके चलते पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 4.352 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना ले गई है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने चरस की खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। इतनी बड़ी चरस की खेप को पकडऩे में पुलिस ने सफलता पाई है। आरोपियों की पहचान गिरधर उर्फ प्रेम (32) निवासी धारा कुल्लू और नीरत राम (33) निवासी पालगी गड़सा कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ चल रही है।

Vijay