पुलिस-वन विभाग का वन माफिया पर शिकंजा, देवदार के 3 स्लीपरों सहित 2 गिरफ्तार-एक फरार

Thursday, Mar 28, 2019 - 08:51 PM (IST)

कुल्लू: पुलिस ने खराहल घाटी के धारठ इलाके में 2 व्यक्तियों को देवदार के अवैध स्लीपरों के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। उसकी भी पुलिस को तलाश है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार धारठ इलाके में अवैध लकड़ी को ठिकाने लगाने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग की टीम के साथ इलाके में दबिश देकर 2 आरोपियों को देवदार के तीन अवैध स्लीपरों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध लकड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कुल्लू के वन मंडलाधिकारी डा. नीरज चड्ढा ने बताया कि वनकाटुओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है तथा उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कुल्लू के ए.एस.पी. राज कुमार चंदेल ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जय और मोहन लाल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Vijay