1.160 किलो चरस सहित 2 गिरफ्तार, एक रिमांड पर

Wednesday, Feb 22, 2017 - 10:59 PM (IST)

चम्बा: बीते 24 घंटों के दौरान जिला चम्बा के 2 पुलिस थानों में चरस तस्करी के 2 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों के माध्यम से कुल 1 किलो 160 ग्राम चरस सहित 2 लोगों को पकडऩे में पुलिस कामयाब रही है। एस.पी. चम्बा डा. विरेंद्र तोमर ने बताया कि पहले मामले में मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे पुलिस ने एक व्यक्ति से 850 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान मोहर सिंह पुत्र डुमनू राम निवासी गांव लोयल डाकघर सिल्लाघ्राट के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसेे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

310 ग्राम चरस सहित एक धरा
दूसरे मामले में डल्हौजी पुलिस द्वारा बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति को 310 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। धनी राम पुत्र फिसर राम निवासी गांव द्रबली तहसील सलूणी से 310 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। एस.पी. चम्बा विरेंद्र तोमर ने बताया कि धनी राम के खिलाफ चरस के 2 मामले पहले ही चले हुए हैं और हाल ही में वह जमानत पर छूटा है।