पुलिस ने शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, महिला सहित 2 गिरफ्तार

Sunday, Apr 15, 2018 - 12:04 AM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने भुंतर में शराब के 2 अलग-अलग मामलों में महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने बीती रात को नाकाबंदी के दौरान अवैध तरीके लाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रॉयल स्टैग की 15 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी बेहद चालाकी से खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन भुंतर में सब्जी मंडी के समीप पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आई-20 कार में लाई जा रही इस खेप को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


झूणी में 9 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
भुंतर थाना पुलिस ने झूणी इलाके में भी एक महिला को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने 9 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी महिला गंगा देवी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू की एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

Vijay