पुलिस को नाके पर मिली सफलता, नशे की इतनी बड़ी खेप सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 07:20 PM (IST)

चम्बा: पुलिस द्वारा चरस तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के एस.आई.यू. सैल ने वीरवार रात 1 किलो 188 ग्राम चरस सहित 2 लोगों को दबोचा है। जिला पुलिस प्रवक्ता एवं डी.एस.पी. चम्बा जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने चम्बा-भरमौर मार्ग पर वीरवार रात को नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर बत्ती दी हट्टी के पास 2 लोग पैदल चले आ रहे थे। पुलिस ने उन दोनों को रोककर जब उनकी तलाशी ली तो उन दोनों के कब्जे से पुलिस को 1 किलो 188 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
पुलिस ने मौके पर ही दोनों को चरस सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना भरमौर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज  कर लिया। आरोपियों की पहचान करतार सिंह पुत्र मुरली राम व मनोहर लाल पुत्र रूमी राम निवासी गांव लूणा तहसील भरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News