ट्राले की नंबर प्लेट बदलकर की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 11:35 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक ट्राले पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सोलन से 753 पेटियां सेब की लोढ़ की लेकिन शक होने पर इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार दलजिन्दर सिंह निवासी पटियाला पंजाब, वर्तमान व्यापारी सेब मंडी सोलन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 2 सितम्बर को उसने देवी लाल चौधरी, मैनेजर ट्रांसपोर्ट कंपनी पंचकूला को फोन करके बताया कि इसकी सेब की पेटियां नादेड़ महाराष्ट्र जानी हैं।

इस पर देवी लाल ने उसे बताया कि चौधरी ट्रांसपोर्ट का ट्राला सोलन में ही खड़ा है। उपरोक्त ट्राला रात के समय ही सेब मंडी सोलन में पहुंच गया था। शिकायतकर्ता के पूछने पर चालक ने अपना नाम सुभाष बताया तथा परिचालक ने अपना नाम पवन बताया। इस ट्राले में शिकायतकर्ता ने सेब की 753 पेटियां लोढ़ कर दीं तथा गाड़ी के चलने से पहले चालक सुभाष से ट्राले के कागजात मांगे। चालक ने ट्राले के सारे कागजात चालान में जमा होने की बात कही। संदेह होने पर उसने मैनेजर देवी लाल को फोन पर सारा वाकया बताया।

इस पर देवी लाल अपने साथी के साथ सोलन सेब मंडी आया और बताया कि उपरोक्त गाड़ी व चालक सुभाष इसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के नहीं हैं और न ही यह चालक इनके ट्राले को चलाता है। शक होने पर शिकायतकर्ता ने उपरोक्त ट्राले में लोढ़ सेब की पेट्टियां उतार लीं। चालक सुभाष व परिचालक पवन ने चौधरी ट्रांसपोर्ट के ट्राले की जाली नंबर प्लेट लगाकर इसे व चौधरी ट्रांसपोर्ट कम्पनी को धोखा दिया तथा सेब की 753 पेटियां लोढ़ की हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News