परवाणु में 2 महिलाओं की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Saturday, Feb 12, 2022 - 02:21 AM (IST)

सोलन (ब्यूरो): परवाणु में गठरियों में मिले 2 महिलाओं के शवों के मामले में पूछताछ के लिए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के हैं। इस मामले में एक वाहन को भी जब्त किया है। बता दें कि 2 फरवरी को परवाणु के नजदीक पुलिस ने 2 शव बरामद किए थे। उसके बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने का कार्य करना शुरू किया। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में जितेंद्र सिंह निवासी मोहाली व दिनेश कुमार निवासी रोपड़ को हिरासत में लिया गया है। हत्या के कारणों का खुलासा पूछताछ के बाद होगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay