COVID-19 : कांगड़ा में 2 और पॉजीटिव, एक दिल्ली तो दूसरा गुरुग्राम रिटर्न

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 04:29 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बुधवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। एक मामला नलाहड़ी तलाड़ा गांव, तहसील फतेहपुर का है। नलाहड़ी तलाड़ा का 29 वर्षीय युवक 4 दिन पहले दिल्ली से अपने परिवार के साथ वापस लौटा था, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं दूसरा मामला धर्मशाला के साथ लगते गांव खनियारा का है। खनियारा का 30 वर्षीय युवक गुरुग्राम से 3 दिन पहले वापस आया था। इन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उक्त दोनों कोरोना पॉजीटिव युवकों को कोविड केयर सैंटर डाढ में शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा जिला में इन 2 मामलों के साथ कोरोना मरीजों का आंकड़ा 64 हो गया है जबकि एक्टिव केस 47 हो गए हैं। वहीं हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामले 249 जबकि एक्टिव केस 177 हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News