सिरमौर में 9 साल की बच्ची सहित 19 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sunday, Oct 11, 2020 - 06:07 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला में रविवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इन 19 मामलों में पांवटा साहिब सब डिवीजन के 12 और नाहन सब डिवीजन के 7 मामले शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में गुन्नूघाट चौकी नाहन से 51 वर्षीय व्यक्ति, बंगरान पांवटा साहिब से 40 वर्षीय महिला, तरुवाला पांवटा साहिब से 49 वर्षीय महिला, तिब्बती कालोनी भूपपुर से 20 वर्षीय युवक सहित 33, 40 वर्षीय व्यक्ति, देवीनगर पांवटा साहिब से 11 वर्ष की लड़की, ईएमवी स्टाफ पांवटा साहिब से 29 व 30 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय व्यक्ति, नव विहार कालोनी पांवटा साहिब से 9 वर्ष की बच्ची व 64 वर्षीय महिला, राजपुरा पांवटा साहिब से 36 वर्षीय व्यक्ति, यूको बैंक नाहन से 19 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय लड़की व 21 वर्षीय युवती, यशवंत विहार नाहन से 56 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति व 11 वर्ष का बच्चा शामिल है।

Vijay