सिविल अस्पताल कांगड़ा में1801 ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन

Saturday, Mar 13, 2021 - 11:10 AM (IST)

कांगड़ा (किशोर) : सिविल अस्पताल कांगड़ा में 1801 कोविड-19 की वैक्सीन शुक्रवार तक लगाई गई है। सिविल अस्पताल कांगड़ा के एस.एम.ओ. डाॅ. विवेक सूद ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी वर्कर, सफाई व पुलिस कर्मी जो भी फ्रंट लाइन में काम कर रहे हैं उन्हें यह वैक्सीन लगाई जा रही है। डाॅ. सूद ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को भी वैक्सीन तथा कोई अन्य बीमारी से पीड़ित जिस प्रकार शुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि से पीड़ित है उन्हें भी यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक अस्पताल में 429 स्वास्थ्य कर्मीयो को पहली खुराक व दूसरी 593 तथा फ्रंटलाइन कर्मी आंगनबाड़ी, सफाई पुलिस इत्यादि को पहली खुराक 276 व दूसरी 22 को लगा चुके हैं। इसी प्रकार वरिष्ठ नागरिकों जो कि 60 साल से अधिक आयु के हैं उन्हें भी 108 लोगों को अब तक वैक्सीन अस्पताल में लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जो लोग पोर्टल में अपनी एंट्री कराने में असमर्थ हैं व वरिष्ठ नागरिक हैं उनके लिए उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नागरिक द्वारा 2 डाटा आॅप्रेटर की मदद से उसी समय उनके डाटा भरकर उन्हें भी यह वैक्सीन लगाई जा रही है।
 

Content Writer

prashant sharma