दाड़नू में 180 मीटर केबल चोरी, 8 हजार का नुक्सान, 20 टैलीफोन बंद

Saturday, Aug 18, 2018 - 09:59 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन):दाड़नू  में गत रात्रि चोरों ने बी.एस.एन.एल. की 180 मीटर केबल को चुरा लिया जिस कारण बी.एस.एन.एल. को लगभग 8 हजार का नुक्सान हो गया। बी.एस.एन.एल. द्वारा इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि चोरों ने बी.एस.एन.एल. की 180 मीटर केबल पर हाथ साफ कर लिया जिस कारण लगभग 20 टैलीफोन बंद हो गए हैं। सूचना मिलते ही बी.एस.एन.एल. कर्मी मौके पर रवाना हो गए। हालांकि सप्ताह पहले भी दाडऩू में इस तरह की घटना सामने आई थी लेकिन इस दौरान चोरों ने केबल को चोरी नहीं किया था बल्कि केबल के पीस कर वहां पर भी छोड़ गए थे जिस कारण 5 हजार का नुक्सान आंका गया है। 

बी.एस.एन.एल. द्वारा इस संदर्भ में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं करवाई थी लेकिन सप्ताह में दूसरी इस तरह की घटना से बी.एस.एन.एल. को नुक्सान हो गया है। उधर इस संदर्भ में बी.एस.एन.एल. धर्मशाला के मंडल अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि गत रात्रि चोरों ने 180 मीटर केवल को चोरी कर लिया जिसमें लगभग 8 हजार का नुक्सान हो गया है। 20 टैलीफोन बंद हो गए हैं। हालांकि इससे पहले भी चोरों ने केवल के टूकड़े कर वहां पर ही फैंक दिया था जिस कारण लगभग 5 हजार का नुक्सान हो गया था।

kirti