हमीरपुर में 5 साल की बच्ची समेत 18 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Tuesday, Mar 23, 2021 - 09:58 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिला में मंगलवार को 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट में 16 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 2 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 300 सैंपल लिए गए, जिनमें से 16 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सलासी से 17 वर्षीय लड़का और 45 वर्षीय व्यक्ति, समीरपुर क्षेत्र के गांव संगरोह की 59 वर्षीय महिला, टौणी देवी क्षेत्र के गांव कोहलवीं से 81 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति और 5 वर्षीय बच्ची, हमीरपुर के हीरानगर की 67 वर्षीय महिला, नाल्टी के 31 और 63 वर्षीय व्यक्ति, नादौन का 17 वर्षीय लड़का, झनियारा क्षेत्र के गांव चुनाल का 17 वर्षीय लड़का, हमीरपुर के वार्ड नंबर-10 रामनगर की 17 वर्षीय लड़की, कांगू क्षेत्र के गांव गोदम की एक महिला, बड़सर के गांव घंगोट की 63 वर्षीय महिला, धनेटा के गांव बाग शीतला की 64 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में गांव बलौणी की 19 वर्षीय युवती और डुग्घा क्षेत्र के गांव साई की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Content Writer

Vijay