बिलासपुर में कोरोना के 18 नए मामले, घुमारवीं में होजिरी के 16 कर्मी एक साथ पाॅजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 07:14 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): बिलासपुर जिला में बुधवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें घुमारवीं शहर के बीचोंबीच दकड़ी चौक पर स्थित एक होजरी में काम करने वाले 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं एक मामला भटिंडा पंजाब और एक मामला बरमाणा सदर बिलासपुर से आया है। बताया जा रहा है कि बीते कल होजरी में काम करने वाला एक कर्मचारी बुखार व खांसी की दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं आया था। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के मुताबिक इस व्यक्ति का कोरोना टैस्ट किया। इस टैस्ट में यह व्यक्ति पॉजिटिव आया था। इसके बाद सिविल अस्पताल घुमारवीं के चिकित्सकों ने होजिरी के 54 कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट लिए।

कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए। इन कर्मचारियों में 12 महिलाएं तथा 4 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस होजिरी को बंद कर दिया है। एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इन सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया गया है। इसके अलावा भटिंडा पंजाब का एक व्यक्ति व बरमाणा सदर बिलासपुर का भी एक व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि इन कोरोना पॉजिटिव लोगों की काॅन्टैक्ट हिस्ट्री के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News