बिलासपुर में मंडी की महिला सहित 18 नए कोरोना मरीज

Wednesday, Sep 30, 2020 - 08:07 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर जिला में बुधवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आईजीएससी शिमला जांच के लिए भेजे 66 सैंपलों में से 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 53 सैंपल नैगेटिव जबकि 2 सैंपल इनकनक्लूसिव रहे। पॉजिटिव पाए गए लोगों में श्रीनयनदेवी पुलिस चौकी के 3 जवान भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 34, 44 व 54 वर्ष है। इसके अलावा 6 मामले घुमारवीं उपमंडल से संबंधित हैं जबकि 2 मामले सदर बिलासपुर के हैं। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 138 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिनमें से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सदर बिलासपुर के गांव बगाड़ का 48 वर्षीय व्यक्ति, झंडूता के समोह गांव का 13 वर्षीय लड़का व बलोह गांव की 38 वर्षीय महिला, जिला मंडी की तहसील सरकाघाट के बड़ोल गांव की 60 वर्षीय महिला, सदर बिलासपुर के धारटटोह का 49 वर्षीय व्यक्ति, बरमाणा की 35 वर्षीय महिला व लगट का 33 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

 

Vijay