18 दिन बाद ब्यास नदी से मिला लापता युवती का शव, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Jul 19, 2019 - 01:54 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): ब्यास नदी में एक लड़की का शव बरामद हुआ है जो 30 जून से लापता चल रही नाबालिग लड़की का बताया जा रहा है। पुलिस कई दिनों से युवती की तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार 30 जून से लड़की लापता चल रही थी जिसके बाद अब 18 दिन के बाद पुलिस ने युवती का शव ब्यास नदी से बरामद किया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है जो इसका पति बताया जा रहा है जिसमें 30 जून की रात को इसे पहाड़ी से धक्का देकर नदी में फेंक दिया था। 

उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले पुलिस ने पहले ही लापता लड़की मामले में एक युवक को हिरासत में लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपी की कुछ महीने पहले शादी भी हुई थी लेकिन बाद में इन्हीं कारणों की वजह से ही शादी टूट गई। पुलिस की ओर से जांचे गए रिकॉर्ड के मुताबिक 30 जून तक दोनों के बीच आपस में बातचीत होती रही। इसका खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ है इसके बाद से लड़की लापता है। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी सोनू राम पुत्र अमरचंद गांव में नशाला तहसील लाराकेलो जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया था। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित और आरोपी सोनू राम पुत्र अमर चंद गांव नशला पी.ओ. लारैंकेलो तहसील और जिला कुल्लू (21) साल जिसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कुछ स्थानों का निरीक्षण किया जहां वे एक साथ और नदी के किनारे एक स्थान पर लड़की की चप्पल और कॉस्मेटिक वस्तुओं को झाड़ियों में बदल दिया गया था। पूरे क्षेत्र में जांच की गई थी और टीम आज लड़की के शरीर को बरामद करने में सक्षम थी जिसकी पहचान की गई थी धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Ekta