बिलासपुर के बंदला में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 170 लोग किए क्वारंटाइन

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 05:40 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर में गत शुक्रवार की रात को बंदला क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए करीब 170 लोगोंं को प्रशासन ने क्वारंटाइन कर दिया है। ये लोग उक्त व्यक्ति प्राइमरी और सैंकेडरी कॉन्टैक्ट हैं। हालांकि इससे पहले प्रशासन की ओर से करीब 60 लोगों की सूची तैयार की गई थी लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी वैसे-वैसे संपर्क में आए लोगों का आंकड़ा भी बढ़ता गया जोकि अभी तक 170 तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को बिलासपुर में 3 मामले  कोरोना पॉजिटिव के पाए गए थे, जिनमें से 2 व्यक्ति इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में थे जबकि एक व्यक्ति होम क्वारंटाइन में था। जिला प्रशासन ने इन सभी लोगों को कोविड केयर सैंटर शिवा आयुर्वैदिक अस्पताल चांदपुर में शिफ्ट कर दिया।

इसके बाद जिला प्रशासन होम क्वारंटाइन व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एकदम हरकत में आया और शनिवार को बीएमओ कार्यालय से एक टीम बंदला पहुंची और वहां पर इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का आंकड़ा एकत्रित कर उन सभी को क्वारंटाइन किया। शनिवार को कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी ने अपनी टीम सहित इस क्षेत्र का दौरा किया और इस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन किया।

बता दें कि उक्त व्यक्ति गत 3 जुलाई को बिहार से हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में काम करने के लिए पहुंचा था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस व्यक्ति को होम क्वारंटाइन किया था। पॉजिटिव आने के बाद उक्त व्यक्ति के प्राइमरी और सैकेंडरी कॉन्टैक्ट में आए करीब 170 मजदूरों सहित अन्य लोगों को जिला स्वास्थ्य विभाग ने साईट पर ही क्वारंटाइन कर दिया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने बंदला पंचायत के कोग वार्ड के लोगों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग इन सभी के 6 दिन बाद कोविड-19 के सैंपल लेगा।

बता दें कि बिलासपुर में अब कोविड-19 के कुल पाजिटिव मामले 51 हो गए हैं, जिनमें 14 मामले एक्टिव हो गए हैं जबकि 36 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच का कहना है कि बंदला क्षेत्र में कोरोना पोजटिव व्यक्ति के संपर्क में आए करीब 170 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News