17 साल की लड़की ने फंदा लगाकर देनी चाही जान, जानिए क्या है वजह

Sunday, Jan 20, 2019 - 03:18 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत एक गांव में एक लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। लड़की (17) स्कूली छात्रा है। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह एक गांव में एक लडकी ने घर पर फंदा लगा लिया।

गनीमत यह रही कि उसके परिजनों ने उसे देख लिया और उसी वक्त उसे फंदे से नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि लड़की स्कूली छात्रा है और कथित रूप से मानसिक तौर पर परेशान रहती है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि लड़की पी.जी.आई. से उपचार चल रहा है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्बाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Vijay