चम्बा व बिलासपुर में कोरोना के 31 नए मामले

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 08:59 PM (IST)

चम्बा/बिलासपुर (काकू/मुकेश): हिमाचल प्रदेश के चम्बा व बिलासपुर जिला में मंगलवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। चम्बा जिला में 17 जबकि बिलासपुर जिला में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। चम्बा जिला में पॉजिटिव पाए गए लोगों में सरोल क्षेत्र का 31 वर्षीय युवक, बिहार से लौटा चुवाड़ी के कुठेड़ गांव का 62 वर्षीय बुजुर्ग, जालधंर से लौटा समोट के जसूर गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति, समोट के सरनी गांव की 47 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय युवती, एनएचपीसी सुरंगानी में कार्यरत 30 व 18 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। इनमें एक जम्मू-कश्मीर व दूसरा तमिलनाडु से वापस लौटा था।

इसके अलावा किहार के जुड्डा गांव की 30 वर्षीय महिला, चम्बा के चमीनू गांव की 33 व 27 वर्षीय महिला, माई का बाग की 14 वर्षीय लड़की, सलूणी के डनून गांव का 74 वर्षीय व्यक्ति, शिमला से लौटा चुराह के लुहारका गांव का 26 वर्षीय युवक, शहर के मुहल्ला बनगोटू की 56 वर्षीय महिला, पांगी क्षेत्र के लियो गांव की 56 व 60 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जिला में अब तक कोरोना के 744 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 621 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब 112 एक्टिव केस हैं। जिला में कोरोना से कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है।    

बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मियों सहित 14 कोरोना पॉजिटिव

बिलासपुर जिला में मंगलवार को 148 लोगों के रैपिड एंटीजन टैस्ट किए गए, जिनमें से 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीएमओ कार्यालय का एक 37 वर्षीय कर्मचारी, क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत 57 वर्षीय आईसीटीसी काऊंसलर, बिलासपुर शहर की मेन मार्कीट से 51 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं शहर की जल शक्ति कालोनी से 16 वर्षीय युवक, घुमारवीं के बजोहा गांव से 66 वर्षीय व्यक्ति, लैहड़ गांव से 36 वर्षीय व्यक्ति, नयनादेवी उपमंडल के गरा भगेड़ी गांव से 26 वर्षीय महिला, झंडूता उपमंडल के जेहड़ी गांव में 33 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला, पलथीं गांव से 35 वर्षीय महिला व 9 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। अब जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 671 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News