सुबाथू : सलारिया स्टेडियम में 161 जवानों ने खाई मातृभूमि की रक्षा की सौगंध

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 09:57 PM (IST)

सुबाथू (निखिल): सुबाथू छावनी स्थित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के सलारिया स्टेडियम में रविवार को कसम परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आगाज भारतीय थल सेना में शामिल जवानों द्वारा कर्नल ऑफ द रैजीमैंट लैफ्टिनैंट जनरल संजीव चौहान को सलामी देकर किया गया। सेना केंद्र के धर्मगुरु सूबेदार रामकिशन द्विवेदी ने कोर्स 150 के 161 जवानों को पवित्र ग्रंथ गीता पर हाथ रख देश की सुरक्षा की कसम दिलवाई। राष्ट्र धुन पर सलारिया स्टेडियम के मुख्य द्वार से सैन्य टुकड़ी ने हाथ में राष्ट्र ध्वज लेकर मैदान में प्रवेश किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे से सलारिया स्टेडियम गूंज उठा।
PunjabKesari

कसम परेड समारोह में जवानों ने कई प्रस्तुतियां दीं। इसमें वीरता की झलक देखने को मिली। इसमें आग के गोले के बीच से कूदने की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। परंपरा अनुसार कोर्स के सर्वश्रेष्ठ जवान दीपक छंडेल मगर को गोरखा बटालियन के प्रसिद्ध हथियार चांदी की खुखरी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। लैफ्टिनैंट जनरल संजीव चौहान ने कहा की जब वह राष्ट्र सेवा के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तब ट्रेनिंग के दौरान 42 हफ्तों का कठिन प्रशिक्षण उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से हर प्रकार की चुनौती से लडऩे के लिए मददगार सिद्ध होगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News