कांगड़ा के 16 हैड टीचर हुए पदोन्नत, बने सेंटर हैड टीचर

Wednesday, Dec 16, 2020 - 01:46 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): शिक्षा विभाग ने 16 हैड टीचर को पदोन्नत कर सेंटर हैड टीचर बनाया है। इन अध्यापकों की वर्तमान की पोस्टिंग के स्थान को भी बदला गया है। इन अध्यापकों को सेंटर हैड टीचर के रुप में अन्य स्थान पर सेवाएं देनी हैं। संयोगिता देवी अब ब्लॉक रक्कड़ के मझीण जी.पी.एस. में सेंटर हैड टीचर के रुप में सेवाएं देंगी। सविता रानी ब्लॉक कांगड़ा के जी.पी.एस. खोली में, वर्षा देवी ब्लॉक कांगड़ा के तकीपुर जी.पी.एस. में, किरन बाला इंदौरा ब्लॉक के बडूखर जी.पी.एस. में सेवाएं देगी। अनिता कुमारी रक्कड़ ब्लॉक के कथियारा जी.पी.एस. में सेंटर हैड टीचर के रुप में सेवाएं देंगी। रमेश कुमार बैजनाथ ब्लॉक के स्वार जी.पी.एस. में, सालिनी देवी ब्लॉक लंबागांव के जी.पी.एस. जांगल में, अंजु शर्मा देहरा ब्लॉक के खैरियां जी.पी.एस. में, मंजु रानी डाडासीबा ब्लॉक के कोटला जखुनी जी.पी.एस. में, रशपाल ङ्क्षसह रक्कड़ ब्लॉक के पीर सलूही जी.पी.एस. में, नीलम कुमारी लंबागांव ब्लॉक के गंदड़ जी.पी.एस. में, सतपाल ब्लॉक डाडासीबा के डाडासीबा जी.में, रजनी बाला ब्लॉक इंदौरा के जी.पी.एस. घंडरां में, नरिंद्र कुमार ब्लॉक फतेहपुर के मल्हांता जी.पी.एस. में, प्रशोतम लाल ब्लॉक नूरपुर के खज्जन जी.पी.एस. में तथा सुमन देवी ब्लॉक लम्बागांव के जी.पी.एस. डुपकियारा में सेंटर हैड टीचर के रुप में सेवाएं देगी।

Jinesh Kumar