हिमाचल: भूस्खलन के बाद 150 ग्रामीणों को सुरक्ष‍ित जगह ले जाया गया

Thursday, Aug 17, 2017 - 01:21 AM (IST)

शिमला: देवभूमि का 20 फीसदी क्षेत्रफल भूस्खलन को लेकर अत्याधिक संवेदनशील श्रेणी में है जबकि 60 फीसदी क्षेत्रफल हाई रिस्क जोन का हिस्सा है। जिसके चलते हिमाचल सरकार ने आस-पास के गांवों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन के बाद सरकार ने 150 ग्रामीणों को सुरक्ष‍ित जगह ले जाया गया है। जिनमें गांव सराज बगला, जघेड़, बड़वाहन, रोपा, कोत्रुपी आदि शामिल हैं। बता दें कि पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगिरन्दरनगर के निकट भूस्खलन की चपेट में दो बसों के आ जाने से रविवार को 45 लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग मलबे में दब गए थे।