कांगड़ा में 12 सोलन में 15 और मंडी में दो पॉजिटिव और मिले

Monday, Jul 27, 2020 - 07:24 PM (IST)

कांगड़ा : हिमालच प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2200 को पार कर चुका है। रविवार को 127 मामले सामने आने के बाद सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार शाम तक प्रदेश में चंबा और मंडी के 11, उसके बाद नाहन के 31 और शाम को कांगड़ा में 12 और सोलन में 15 मामले आए हैं। इसके साथ ही मंडी में दो और मामले सामने आए हैं। 

कांगड़ा जिला में पपरोला बैजनाथ का 30 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव आया है। यह 21 जुलाई को लेह से लौटा है। इसे एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। बारीखास पालमपुर का 21 साल का आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 19 जुलाई को बैंगलुरू से लौटा है। इसे भी एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। थरेर बैजनाथ का 21 वर्षीय आर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। इसे एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। कुकेना तारागढ़ बैजनाथ का 56 वर्षीय पैरामिलिट्री जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 18 जुलाई को श्रीनगर से आया है। इसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। होल्टा कैंट का 40 साल का आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 21 जुलाई को लेहर से आया है। जवान को एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है।

समकेहड़ तहसील जवाली के कोरोना पॉजिटिव आए आर्मी जवान के संपर्क में आने से एक 45 वर्षीय महिला और उसकी 26 वर्षीय बहू पॉजिटिव आई हैं। इन्हें एमएच पठानकोट शिफ्ट किया जा रहा है। आर्मी जवान पहले ही एमएच पठानकोट में भर्ती है। आर्मी जवान के संपर्क में आई 19 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। यह चबुआ जवाली तहसील से संबंधित है। तहसील जवाली के चलवाड़ा में 25 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी संपर्क से है। इसे भी कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। तालियां तहसील जवाली का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह 20 जुलाई को मथुरा से लौटा है। इसे कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। अमलेला तहसील जवाली का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 19 जुलाई को वेस्ट बंगाल से आया है। यह पैरामिलिट्री फोर्स का जवान है। इसे भी कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। बरवाड़ा तहसील देहरा की 57 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला 21 जुलाई को राधा स्वामी ब्यास से लौटी है। महिला को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कोरोना के 12 मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। 

इसके अलावा सोलन में भी 15 मामले हैं। इनमें एक मामला बरोटीवाला, तीन बद्दी, एक परवाणू के टर्मिनल मार्केट का है। इसके साथ ही एक मामला बडोग का बताया जा रहा है। चार व्यक्ति मानपुर क्वारंटाइन सेंटर के है, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मंडी में भी दो नए मामले सामने आए हैं। 
 

Edited By

prashant sharma