यहां आबादी वाले क्षेत्र में घुसा 15 फुट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी (Video)

Sunday, Jul 07, 2019 - 11:20 AM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): पांवटा साहिब में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां आबादी वाले क्षेत्र में एक अजगर घुस गया। अजगर के घुसने से लोग सहम गए।


बता दें कि अजगर की लंबाई लगभग 15 फुट बताई जा रही है। इस घटनाक्रम में लोगों ने अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।


कुछ युवकों ने अजगर को जंगल से सुरक्षित पकड़ा और वन विभाग के हवाले कर दिया। ऐसा विशालकाय अजगर कुलहाल क्षेत्र में पहली बार देखा गया है।


इस क्षेत्र से बड़े सर्प लगभग विलुप्त हो चुके हैं। इतने बड़े आकार के सर्प का आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से हर कोई हैरान है।

Ekta