15 दिन बाद बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग बहाल, लोगों ने ली राहत

Wednesday, Feb 06, 2019 - 01:47 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): 15 दिन के लंबे इंतजार के बाद उपमंडल चुराह के दुर्गम क्षेत्र बैरागढ़- देवीकोठी मार्ग लोगों के लिए बहाल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ टेपा पंचायत के लोगों को सड़क मार्ग खुलने का इंतजार है। भारी बर्फबारी के कारण उपमंडल की देवीकोठी व टेपा पंचायतें उपमंडल मुख्यालय से कट चुकी थी। सड़क मार्ग पर ज्यादा बर्फ होने के कारण लो.नि.वि. को मार्ग खोलने में 3 दिन का समय लग गया। देवीकोठी से टेपा तक करीब 5 किलोमीटर सड़क मार्ग पर काफी बर्फ है। पिछले माह 21 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद इन दोनों पंचायतों के लिए मार्ग बंद था। वहीं उसके बाद फिर बर्फबारी से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। इस मार्ग को खोलने के लिए विभाग ने मशीनरी व लेबर तैनात की हुई थी। बैरागढ़ से देवीकोठी सड़क आज तीसरे दिन बहाल हुई है लेकिन टेपा तक सड़क खुलने में 2 दिन और लग सकते हैं। 

Ekta