कांगड़ा में कोरोना के 14 नए मामले, 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

Friday, Oct 23, 2020 - 07:54 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं जबकि 6 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता के मुताबिक बौंगता देहरा के 38 वर्षीय व्यक्ति, दरियारी भपू इंदौरा की 22 वर्षीय युवती, बीरता घुरकड़ी कांगड़ा के 34 वर्षीय व्यक्ति, सेरी पांगी चंबा के 53 वर्षीय व्यक्ति, मथरेहड़ कांगड़ा के 31 वर्षीय व्यक्ति, कचल जगियां जयसिंहपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, कंदेहड़ चैतडू धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति, सियूं कांगड़ा की 33 वर्षीय महिला, पालमपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक भवारना की 67 वर्षीय महिला, द्रमनाला सिहुंता चम्बा की 27 वर्षीय युवती, 39 मील शाहपुर की 59 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय व्यक्ति सहित टांडा मैडीकल कालेज में उपचाराधीन 78 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Vijay