पुलिस विभाग में होगी 1334 कांस्टेबलों की भर्ती, अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 09:25 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): पुलिस विभाग में 1334 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इसके तहत 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे जबकि 91 पुरुष कांस्टेबलों को बतौर चालक भर्ती किया जाएगा। पुलिस विभाग की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती के बाद कांस्टेबलों को रुपए 5,910-20,200 प्लस रुपए 1,900 रुपए की ग्रेड-पे मिलेगी तथा 8 साल बाद नियमित होने के बाद पे-बैंड रुपए 10,300-34,800 प्लस रुपए 3,200 ग्रेड-पे मिलेगी।

पुलिस विभाग में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 74 कांस्टेबल बिलासपुर, 102 चम्बा, 89 हमीरपुर, 293 कांगड़ा, 16 किन्नौर, 86 कुल्लू, 5 लाहौल-स्पीति, 194 मंडी, 158 शिमला, 103 सिरमौर, 112 सोलन और 102 ऊना जिला से रखे जाएंगे। इसमें से बिलासपुर में 5, चम्बा में 7, हमीरपुर में 6, कांगड़ा में 20, किन्नौर में 1, कुल्लू में 6, मंडी में 13, शिमला में 11, सिरमौर में 7, सोलन में 8 तथा ऊना में 7 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक भर्ती होंगे। भर्ती प्रक्रिया में रोस्टर को अपनाया जाएगा ताकि हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News