चम्बा में 2 साल की बच्ची समेत 130 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sunday, May 02, 2021 - 10:08 PM (IST)

चम्बा (सुशील): चम्बा में कोरोना के मामले तेजी से बढऩा शुरू हो गए हैं। रविवार को एक साथ 130 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 2 साल की बच्ची भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को निगरानी में रखा है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी। जिला चम्बा में दिन-प्रतिदिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक मई को आरटी-पीसीआर लैब में 215 सैंपलों में से 174 की रिपोर्ट नैगेटिव और 29 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से 384 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 322 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है और 62 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं रविवार को 47 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को आए 130 कोरोना संक्रमितों को विभागीय निगरानी में रखा गया है। सभी लोग एहतियात बरतें। जिला में अब तक कोरोना के 4592 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3726 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 62 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले कोरोना के एक्टिव केस 791 हो गए हैं।

रविवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में समलेऊ का 59 वर्षीय व्यक्ति, बनीखेत की 46 वर्षीय महिला, बाथरी का 24 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति, पुखरी का 25 वर्षीय युवक, बैली की 65 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़की, बाथरी की 19 वर्षीय युवती, चुवाड़ी का 62 वर्षीय बुजुर्ग, 41 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय बुजुर्ग, जतरूंन की 55 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय बुजुर्ग, चुवाड़ी का 65 वर्षीय बुजुर्ग, चुवाड़ी की 16 साल की बच्ची, 8 साल की बच्ची, चुवाड़ी की 60 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, 8 साल की बच्ची, 23 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, बकलोह का 85 वर्षीय बुजुर्ग, सुल्तानपुर की 40 वर्षीय महिला, सरोल की 38 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय व्यक्ति, पांगी का 80 वर्षीय बुजुर्ग, सुल्तानपुर की 47 वर्षीय महिला, मंजीर की 15 साल की बच्ची, किहार की 38 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय बच्चा, 12 साल की बच्ची, 30 वर्षीय व्यक्ति व 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके साथ राजेरा की 2 साल की बच्ची, 27 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, डल्हौजी का 20 वर्षीय युवक, मंजीर की 56 वर्षीय महिला, चम्बा से 35 वर्षीय महिला, डल्हौजी का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 48 वर्षीय महिला, सुंडला की 53 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय व्यक्ति, 6 साल की बच्ची, 17 वर्षीय लड़की, 41 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 41 वर्षीय महिला, 11 साल की बच्ची, मंजीर की 75 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 9 साल की बच्ची, 39 वर्षीय व्यक्ति, 61 वर्षीय महिला, सलूणी की 9 साल की बच्ची, 35 वर्षीय महिला, रणुकोठी की 30 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय व्यक्ति, सुरंगानी का 28 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय व्यक्ति, कोटी की 42 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़का, 12 साल की बच्ची, 72 व 70 वर्षीय बुजुर्ग, 48 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़का, करियां का 42 वर्षीय व्यक्ति, शहर के जुलाहकड़ी मोहल्ले की 39 वर्षीय महिला, चकलू का 58 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय व्यक्ति, 78 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती, चम्बा शहर के हरदासपुरा मोहल्ले का 38 वर्षीय व्यक्ति व राजपुरा का 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

Content Writer

Vijay