कांगड़ा में कोरोना संक्रमित 13 नए मरीज

Tuesday, Oct 20, 2020 - 08:25 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में मंगलवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। साथ ही 6 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा जिला कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को मलकार पालमपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, पट्टी पालमपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, शामनगर धर्मशाला की 51 और 80 वर्षीय महिलाएं, सुधरेहड़ भवारना के 80 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी कांगड़ा के 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा धांग बैजनाथ और दैहण पालमपुर के 58-58 वर्षीय व्यक्ति, पनापर टांडा के 55 वर्षीय व्यक्ति, भटोली धनेटी भूरियां की 50 वर्षीय महिला, मलकार कांगड़ा के 70 वर्षीय व्यक्ति और ज्वालामुखी के 54 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों के कुल 2810 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 242 एक्टिव केस हैं और जिला में अब तक 58 मौतें भी हो चुकी हैं।

Jinesh Kumar