लिपिक (LDR) के लिए नहीं मिले काबिल उम्मीदवार, 267 में से 123 हुए पास

Tuesday, Oct 09, 2018 - 11:13 PM (IST)

हमीरपुर: डेढ़ साल पहले विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों व निगमों में रिक्त चल रहे लिपिक (एल.डी.आर.) के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन आधे पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाए। हि.प्र. कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों व निगमों से पदों को भरने की संस्तुति मिलने के बाद लिपिक (एल.डी.आर.) के 267 पदों को भरने के लिए 8 फरवरी, 2017 को विज्ञप्ति निकाली गई थी, जिनमें से 188 पद जनरल (यू.आर.), 19 पद ओ.बी.सी. (यू.आर.), 36 पद एस.सी. (यू.आर.) व 24 पद एस.टी. (यू.आर.) से भरे जाने थे।

14 अक्तूबर, 2017 हुई थी लिखित छंटनी परीक्षा
इन पदों के लिए 14 अक्तूबर, 2017 को लिखित छंटनी परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 930 अभ्यर्थी अपीयर हुए तथा 401 अभ्यार्थी टाइपिंग स्किल टैस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए जोकि 6 व 7 फरवरी, 2018 को आयोजित हुआ। टाइपिंग स्किल टैस्ट से 128 अभ्यर्थी ही मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चयनित हुए थे। मूल्यांकन कार्यक्रम 26 व 27 जून, 2018 को रखा गया था जिसके बाद कमीशन ने फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसमें 123 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं जबकि 144 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिल पाए। रिक्त रहे पदों में जनरल (यू.आर.) के 97 पद, एस.सी. (यू.आर.) के 12, एस.टी. (यू.आर.) के 20 व ओ.बी.सी. (यू.आर.) के 15 पद शामिल हैं।

जिन 123 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है उनके रोल नंबर इस प्रकार हैं :
201700008, 201700009, 201700016, 201700018, 201700025, 201700033, 201700039, 201700043, 201700060, 201700072, 201700077, 201700079, 201700083, 201700085, 201700091, 201700100, 201700104, 201700105, 201700107, 201700114, 201700131, 201700132, 201700133, 201700142, 201700145, 201700151, 201700159, 201700181, 201700183, 201700199, 201700237, 201700239, 201700249, 201700266, 201700267, 201700268, 201700271, 201700299, 201700315, 201700318, 201700327, 201700328, 201700365, 201700366, 201700371, 201700372, 201700376, 201700377, 201700388, 201700390, 201700391, 201700396, 201700400, 201700415, 201700418, 201700420, 201700491, 201700492, 201700495, 201700498, 201700499, 201700502, 201700503, 201700507, 201700526, 201700534, 201700544, 201700548, 201700579, 201700596, 201700607, 201700617, 201700662, 201700671, 201700674, 201700679, 201700681, 201700700, 201700714, 201700715, 201700716, 201700723, 201700768, 201700774, 201700776, 201700782, 201700785, 201700790, 201700792, 201700795, 201700807, 201700826, 201700833, 201700835, 201700837, 201700857, 201700860, 201700862, 201700867, 201700869, 201700875, 201700889, 201700914, 201700915, 201700941, 201700942, 201700959, 201700964, 201700999, 201701000, 201701030, 201701036, 201701039, 201701044, 201701057, 201701065, 201701066, 201701075, 201701080, 201701084, 201701097, 201701100, 201701106।

Vijay