कांगड़ा के 9 जवानों सहित शाम को मिले 12 पॉजिटिव केस

Monday, Jul 20, 2020 - 05:37 PM (IST)

कांगड़ा : प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने अपनास कहर बरपाया है। दोपहर तक 27 मामले सामने आने के बाद शाम होते होते यह आंकड़ा और भी बढ़ गया है। अब कांगड़ा और मंडी जिले में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिले में सेना के योल स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में आठ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सैन्य अस्पताल पालमपुर में एडमिट एक सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोलकाता से लौटा फतेहपुर का रहेन वाला 31 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। 

मंडी जिले में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। चच्योट का 31 वर्षीय चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह ठेकेदार का चालक है। जिला मंडी और शिमला में अस्पताल की सफाई व मैस का ठेका ले रखा है, सैनिटाइजेशन भी करवाता है। ठेकेदार के मुताबिक वह 17 जुलाई को शिमला से मंडी आए थे। यह प्रतिदिन जोनल अस्पताल मंडी, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, सिविल अस्पताल सुंदरनगर व शिमला आते-जाते रहते हैं। वहीं दूसरा सेना का जवान है जो कि होम क्वारंटीन था।
 

Edited By

prashant sharma