Una में बुजुर्ग महिला सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sunday, Sep 20, 2020 - 02:35 PM (IST)

ऊना ( सुरेन्द्र) : शनिवार को जिला ऊना में रेपिड एंटीजेन पर 73 सैंपल्स की जांच हुई जिसमें से 12 पॉजिटिव और 61 सैंपल नेगेटिव पाए गए। अंब में 85 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही, हरोली उपमंडल के बढ़ेड़ा की 54 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 40 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए। बंगाणा उपमंडल जे सतरुखा हटली का 57 वर्षीय व्यक्ति और सासन तनोह का 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का 34 वर्षीय युवक, नंगल सलांगड़ी के 52 और 21 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर की 48 और 44 वर्षीय महिलाएं और जलगरां टब्बा की 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है।

Jinesh Kumar