108 कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 12 नोडल अधिकारी नियुक्त

Friday, Jun 29, 2018 - 11:42 AM (IST)

सोलन (पाल): प्रदेश में 108 एम्बुलैंस सर्विस के पायलट व नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के चलते 12 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने यह नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश में 108 एम्बुलैंस सेवा सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है। प्रदेश में 108 एम्बुलैंस के पायलट व नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। वहीं आज 108 कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर भी प्रदर्शन किया।


बिलासपुर जिला में देवेन्द्र कुमार कंसल्टैंट (आर.बी.एस.वाई), चम्बा में डा. अरविंद धीमान, हमीरपुर में डा. महेश जस्वाल, कांगड़ा जिला में डा. राजेश गुलेरियां एम.ओ.एच. कांगड़ा, कुल्लू जिला में डा. सुशील चंद्र सी.एम.ओ. कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डी.डी. शर्मा, मंडी में डा. कविन्द्रा लाल, शिमला में डा. सोनल जी. नेगी, जिला सिरमौर में डा. रमेश चंद्र, सोलन में डा. आंनदी गुप्ता व ऊना जिला में डा. स्होमिन धीमान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिला में 108 एम्बुलैंस सेवा को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी होगी। 


जिला में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी व जी.वी.के. कंपनी के बीच बेहतर तालमेल के लिए प्रोग्राम मैनेजर व ई.एम.ई. की भी नियुक्त की गई है। इसके लिए तीन कार्यक्रम मैनेजर व 10 ई.एम.ई. की नियुक्ति की गई है। इसके लिए हिमाचल को तीन जोन में बांटा गया है। कांगड़ा जोन के लिए सोमित्र केशव को कार्यक्रम मैनेजर नियुक्त किया गया है जबकि ऊना व हमीरपुर के लिए पंकज शर्मा, चम्बा के लिए सुमित सांख्यान व कांगड़ा के लिए विकास दिओलिया को ई.एम.ई. नियुक्त किया गया है। मंडी जोन के लिए मुस्ताक अहमद कार्यक्रम प्रबन्धक होंगे जबकि लाहौल-स्पीति, मंडी सी. और कुल्लू के आशीष शर्मा, मंडी ए के लिए सौरभ ठाकुर, मंडी बी व बिलासपुर के लिए साहिल शर्मा को ई.एम.ई. नियुक्त किया गया है। 


इसके अतिरिक्त शिमला जोन के लिए आकाशदीप को कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिमला बी. व किन्नौर के लिए संदीप पाम्टा, सिरमौर के लिए मनोज कुमार, शिमला ए. के लिए सचिन पटियाल तथा सोलन के लिए रजनीश पाल को ई.एम.ई. नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक पंकज रॉय ने इन नियुक्तियों की पुष्टि की है। पायलट व नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल को देखते हुए जी.वी.के. ई.एम.आर.आई ने नए पायलट व नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


ड्यूटी पर नहीं लौटे तो सेवाएं होंगी समाप्त
जी.वी.के.ई.एम.आर.आई. 108 ने हड़ताल पर गए पायलट व नॄसग स्टाफ को ड्यूटी पर लौटने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया जाएगा। 
 

Ekta