सिरमौर में 6 महिलाओं सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव

Wednesday, Oct 21, 2020 - 07:20 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला में बुधवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इन 18 नए मामलों में नाहन सब डिविजन से 15, पांवटा साहिब सब डिविजन से 2 और पच्छाद सब डिवीजन से 1 मामला शामिल है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में एमसी जेल नाहन से 65, 68, 38, 52, 54 व 49 वर्षीय व्यक्ति, नाहन की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, नाहन से 41 वर्षीय व्यक्ति, गांव धार क्यारी की 52 वर्षीय महिला, नया बाजार से 67 वर्षीय व्यक्ति, रामदासिया मोहल्ला कच्चा टैंक से की 21 वर्षीय युवती, कच्चा टैंक से 53 वर्षीय व्यक्ति, यशवंत विहार से 50 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती व 78 वर्षीय महिला, रजोली चालना से 34 वर्षीय महिला, पांवटा साहिब के गांव बांगरन से 58 वर्षीय व्यक्ति, बसंत विहार देवी नगर से 39 वर्षीय व्यक्ति व पच्छाद के गांव भेलन से 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

Vijay