इनको नहीं उम्र की परवाह, 110 साल के दादा ने पोते की शादी में लगाए जमकर ठुमके

Sunday, Nov 26, 2017 - 10:34 AM (IST)

कांगड़ाः कहते है जोश और इच्छा की भरमार हो तो इंसान किसी भी उम्र में नया कीर्तिमान रच ही लेता है। एेसा ही एक जिता जागता उदाहरण कांगड़ा में देखने को मिला है। जहां एक 110 वर्षीय वृद्ध इन दिनों खुब सुर्खियां बटौर रहा है। सुर्खियां बटौरे भी क्यों ना क्योंकि इन्होंने उम्र की परवाह किए बिना अपने पोते की शादी में गाने की ताल पर ठुमके जो लगाए है।



शादी में बाराती अपनी धुन में नाच रहे 
हैरत होगी यह जानकर की 110 साल के हसत राम इससे पहले भी अपने पोते पोतियों की शादी में धूम मचा चुके हैं। दरअसल यह चर्चित मामला पालमपुर उपमंडल के लमेड़ गांव का है। जहां के मुखिया हसत राम के तीसरे बेटे प्यार सिंह के पुत्र मनोज की शादी का मौका था। मनोज की बारात त्रेल से आई थी। दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत मनोजन की शादी में बाराती अपनी धुन में नाच रहे थे कि इसी दौरान अचानक कुनबे के मुखिया हसत राम भी ठुमके लगाने लग गए।

वह घोड़े का काम करते थे
बताया जा रहा है कि1907 में जन्मे हसत राम के बड़े बेटे प्रताप चंद और उसकी पत्नी बिमला देवी का एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। वह घोड़े का काम करते थे जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया। दूसरा बेटा काका और उसकी पत्नी कांता देवी का एक लड़का और तीन लड़कियां, तीसरे नंबर वाले लड़के प्यार सिंह और उनकी पत्नी बिंजा देवी का एक लड़का और एक लड़की, चौथे नंबर पर दीपो और उसकी पत्नी शारदा देवी का एक लड़का और एक लड़की, जबकि पांचवें नंबर वाले लड़के बदरी और उसकी पत्नी राजकुमारी का एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। वहीं एक बेटी गोदा देवी की शादी भरवाना में हुई है।