हमीरपुर में एक ही गांव के 6 लोगों सहित 11 निकले कोरोना पॉजिटिव

Thursday, Jul 29, 2021 - 07:36 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव चौहान): हमीरपुर जिले में वीरवार को एक ही गांव के 6 लोगों समेत कुल 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हंै। इनमें से 10 की पुष्टि रैपिड एंटीजन टैस्ट में हुई है। जबकि आरटी-पीसीआर टैस्ट में एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में वीरवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 793 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 पॉजिटिव निकले।

इनमें बड़सर उपमंडल के बड़ाग्रां क्षेत्र के गांव चौकी में 16 वर्षीय लडक़ा, 8 वर्षीय लड़की, 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 70 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला और 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जलाड़ी क्षेत्र के गांव चुनन की 31 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भलेड़ा की 35 वर्षीय महिला और वार्ड नंबर-8 हमीरपुर की 38 वर्षीय महिला तथा 14 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आरटी-पीसीआर टैस्ट में जाहू कलां का एक 2 वर्षीय बच्चा संक्रमित पाया गया है।

Content Writer

Vijay