हिमाचल में कोरोना से 11 लोगों की मौत, 848 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 11:18 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें शिमला में 58 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति व 88 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा में 59 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा में 71 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा में 58 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 64 वर्षीय व्यक्ति, ऊना में 63 वर्षीय महिला, ऊना में 56 वर्षीय महिला, ऊना में 78 वर्षीय व्यक्ति, और हमीरपुर में 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1107 पहुंच गया है।

प्रदेश में शनिवार को 848 कोरोना के नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 82, चम्बा के 9, हमीरपुर के 97, कांगड़ा के 144, किन्नौर के 3, कुल्लू के 31, लाहौल-स्पीति के 7, मंडी के 87, शिमला के 46, सिरमौर के 55, सोलन के 200 और ऊना के  87 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा शनिवार को प्रदेश में 398 कोरोना मरीज ठीक भी हुए है। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 5445 हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News