ऊना और शिमला में 11-11 नए मामले, चंबा में 2 और संक्रमित मिले

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 01:03 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की मौत की सूचना आने के बाद दोपहर तक 24 नए कोरोना के मामले सामने आने की सूचना प्राप्त हुई है। इन 24 मामलों में से 11 शिमला व 11 मामले ऊना में मिले हैं। इसके अलावा दो मामले चंबा में पाए गए हैं। ऊना में जो मामले मिले हैं उनमें उपमंडल के डंगोली का 43 वर्षीय राजस्व विभाग का कर्मी संक्रमित पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 34 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी डयूटी के दौरान ही संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

इसके अलावा जलशक्ति विभाग के 32, 51 और 55 वर्षीय तीन कर्मी संक्रमित हुए हैं। यह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। अंब की 35 वर्षीय महिला भी कोरोना की चपेट में आई है। यह चंडीगढ़ से लौटी थी। ग्राम पंचायत गगरेट का 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के लिदकोट का नागालैंड से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कुटलैहड़ क्षेत्र के ही डैन मंदली का लेह लद्दाख से लौटा 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुआ है। कुटलैहड़ क्षेत्र के ही समूर खुर्द का आबुधावी से लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के बढेड़ा का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं चंबा में एक 80 वर्षीय महिला और एक 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिमला में 11 जो मामले आए है, वे सभी देर रात को प्राप्त हुए है, हालांकि इनके संबंध में अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News