प्रदेश में शनिवार शाम तक कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 109 केस

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 06:44 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक बार फिर सौ के निकट पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार शाम तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 109 पहुंच गया है। इनमें आज चंबा में 43, सिरमौर में 24, सोलन में 17, कांगड़ा और हमीरपुर 8-8, मंडी और कुल्लू में 4-4 और शिमला में एक मामला सामने आया है। 

कांगड़ा में कांगड़ा जिला में आठ पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें उतराला बैजनाथ का 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 31 जुलाई को पंजाब से लौटा है। पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क में आया 16 व 9 वर्षीय लड़का, 31 साल की महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। खास घलौर तहसील ज्वालामुखी का 26 साल का युवक भी संक्रमित निकला है। यह 1 अगस्त को लेह से आया है। तहसील पालमपुर के राजनली पोस्ट ऑफिस कंडी का 34 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह अरूणाचल प्रदेश से आया है।

डिब्ब तहसील जयसिंहपुर का 34 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 27 जुलाई को पंजाब से लौटा है। भाटी तहसील जयसिंहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 29 जुलाई को लेह से लौटा है। इसके अलावा कांगड़ा जिला में दो ने कोरोना से जंग जीती है। सीएसआईआर पालमपुर की 23 वर्षीय युवती ठीक हुई है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थी। नूरपुर की 67 वर्षीय महिला भी कोरोना को मात दे चुकी हैं। यह महिला कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती थीं। 

वहीं सिरमौर में आज परीक्षण किए गए 238 नमूनों में से, पांवटा साहिब के 11 और व्यक्ति कोविड 19 पॉजिटिव हैं। जबकि 110 नए नमूने प्रक्रिया में हैं। इन 11 में 17 से 49 वर्ष के 8 पुरुष और 15 से 54 वर्ष के आयु वर्ग में 3 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ सोलन जिले में भी शाम को 17 मामले सामने आए हैं, इनमें से 16 बीबीएन में तथा एक परवाणु से आया हैं वही मंडी में भी चार नए केस सामने आए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News