गणतंत्र दिवस की परेड के लिए ऊना के गौंदपुर बनेहड़ा में होगा 100 स्वयंसेवियों का चयन

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 09:49 PM (IST)

28 दिसम्बर से 1 जनवरी तक होगा राज्य स्तरीय कैम्प, 400 एनएसएस स्वयंसेवी लेंगे हिस्सा
ऊना (मनोहर लाल):
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड के लिए एनएसएस स्वयंसेवियों के चयन के लिए ऊना जिले के सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौंदपुर बनेहड़ा में 28 दिसम्बर से 1 जनवरी तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में हिस्सा लेने के लिए एनएसएस स्वयंसेवी 27 दिसम्बर को ही गौंदपुर बनेहड़ा स्कूल में पहुंचना आरंभ हो जाएंगे और 1 जनवरी को उनकी वापसी होगी। कैम्प में प्रदेश भर से लगभग 400 एनएसएस स्वयंसेवी (200 लड़के व 200 लड़कियां) हिस्सा लेंगे। इनमें से कैम्प में बढिय़ा प्रदर्शन  करने वाले स्वयंसेवियों का चयन किया जाएगा। इसमें कुल 100 स्वयंसेवियों का चयन होगा जिनमें 50 लड़के व 50 लड़कियां शामिल होंगी। वहीं स्वयंसेवियों के पहुंचने से पहले गौंदपुर बनेहड़ा स्कूल को पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाएगा। स्वयंसेवियों के ठहरने की व्यवस्था भी स्कूल में ही की जाएगी। इसके अलावा उनके खाने-पीने का इंतजाम भी स्कूल में ही होगा।

सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले के स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे

गौंदपुर बनेहड़ा में होने वाले राज्य स्तरीय एनएसएस कैम्प में सबसे अधिक कांगड़ा जिले के स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे। कांगड़ा जिले से 86 (43 लड़के व 43 लड़कियां) स्वयंसेवी, जिला मंडी से 68 (34 लड़के व 34 लड़कियां), शिमला से 42 (21 लड़के व 21 लड़कियां), सोलन से 36 (18 लड़के व 18 लड़कियां), हमीरपुर से 36 (18 लड़के व 18 लड़कियां), ऊना से 28 (14 लड़के व 14 लड़कियां), बिलासपुर व चम्बा से 26-26 (13-13 लड़के व 13-13 लड़कियां), कुल्लू से 22 (11 लड़के व 11 लड़कियां), सिरमौर से 24 (12 लड़के व 12 लड़कियां), किन्नौर से 4 (2 लड़के व 2 लड़कियां), जबकि लाहौल-स्पीति जिले से 2 स्वयंसेवी (1 लड़का व 1 लड़की) हिस्सा लेंगे।

कैम्प के लिए 14 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी किए तैनात

कैम्प के लिए 14 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों में 8 पुरुषों व 8 महिलाओं की तैनाती की गई है। इनमें जिला बिलासपुर से 1 पुरुष पीओ (प्रोग्राम ऑफिसर), जिला हमीरपुर से महिला पीओ, कांगड़ा से 2 पुरुष पीओ व 1 महिला पीओ, जिला मंडी से 1 पुरुष व 2 महिला पीओ शिमला से 2 पुरुष पीओ व 1 महिला पीओ जबकि चम्बा से 1 महिला पीओ की तैनाती की गई है। इसके अलावा 3 ऑब्जर्वरों की तैनाती भी की गई है।

स्वयंसेवियों को आई कार्ड और मेडिकल फिटनैस सर्टीफिकेट साथ लाना होगा

कैम्प में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवियों को अपने साथ स्कूल द्वारा बनाया गया आई कार्ड व मेडिकल फिटनैस सर्टीफिकेट लाना होगा। वहीं परिजनों से सहमति पत्र भी साथ लाना अनिवार्य किया गया है। एनएसएस वालंटियर्स पूरी एनएसएस ड्रैस यानी एनएसएस टै्रक सूट, पीटी शूज, टोपी साथ लेकर आएंगे।  शिविर में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवियों को ठहरने के लिए अपना बिस्तर साथ लाना होगा।

स्वयंसेवियों को बढ़िया भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा : सतीश परमार

सीनियर सैकेंडरी स्कूल गौंदपुर बनेहड़ा के प्रिंसीपल सतीश परमार ने कहा कि शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों को बढ़िया भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। स्कूल में सैनेटाइजेशन की पूरी व्यवस्था रहेगी। स्वयंसेवियों को स्कूल में ही ठहराया जाएगा। उनके ठहरने की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी जिससे कोविड-19 की एसओपी का पालन हो। गल्र्ज एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ महिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहेंगी।

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें स्वयंसेवी : जनक सिंह

शिक्षा उपनिदेशक सैकेंडरी जनक सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय कैम्प के लिए तैयारियां चल रही हैं। स्वयंसेवियों के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों से आह्वान किया है कि कैम्प में कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें जिससे कहीं भी संक्रमण फैलने की आशंका न हो।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News