चम्बा से 10 हजार पन्ना प्रमुख लेंगे सम्मेलन में भाग : संजीव कटवाल

Wednesday, Feb 13, 2019 - 10:47 PM (IST)

चम्बा (अमृतपाल): बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डा. राजीव भारद्वाज ने की। इस मौके पर सह प्रभारी संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं जिला मार्कीट कमेटी अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, एस.सी./एस.टी. विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह व भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते भाजपा संसदीय क्षेत्रों के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित कर रही है। इसी के चलते 24 फरवरी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दायरे में आने वाले चम्बी मैदान में इस संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित होगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बैठक को संबोधित

इस बैठक को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें इस संसदीय क्षेत्र के दायरे में आने वाले भाजपा के 35,000 पन्ना प्रमुख भाग लेंगे, जिसमें जिला चम्बा से 10,000 पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए जिला चम्बा के पांगी मंडल को इससे अलग रखा गया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में अगले 10 दिनों तक पार्टी के 170 कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

Vijay