Breaking News : अब कांगड़ा में कोरोना का बड़ा हमला, एक साथ 10 नए मामले पॉजिटिव

Tuesday, Aug 04, 2020 - 08:09 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में मंगलवार को कोरोना के एक साथ 14 मामले सामने आने के बाद अब कांगड़ा जिला में भी एक साथ 10 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से लौटा चड़ी का 38 वर्षीय पैरामिलटरी जवान, लुधियाना से लौटा शाहपुर के मजग्रां का 49 वर्षीय व्यक्ति, गग्गल के समीप बनोई गांव के 39, 31 और 40 वर्षीय 3 पैरामिलटरी जवान, चंडीगढ़ से लौटे तियारा के 60 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 50 वर्षीय पत्नी और 27 वर्षीय बेटा, लेह से आया फतेहपुर के नरनूं का 40 वर्षीय आर्मी का जवान व तहसील इंदौरा के बडूखर गांव का 34 वषीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति का प्राइमरी कॉन्टैक्ट है। इसके अलावा जिला में कोरोना के 8 मरीज ठीक हुए हैं।

Vijay