ऊना में महिला चिकित्सक सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 05:37 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में वीरवार को एंटीजन टैस्ट में 2 तो शुक्रवार को 8 नए मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को हुए एंटीजन टैस्टों में ऊना उपमंडल के कस्बा संतोषगढ़ से 33 वर्षीय महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है और हरोली उपमंडल के पोलियां बीत से 36 व्यक्ति भी संक्रमण की चपेट में आया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कुल 8 नए मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें गगरेट निवासी 18 वर्षीय युवक, बदोली निवासी 32 वर्षीय पुरुष, ऊना शहर के वार्ड नंबर-9 का 24 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 3 गोविंद नगर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बसाल निवासी 13 वर्षीय बच्ची, दैण निवासी 42 वर्षीय महिला, छपरोह निवासी 42 वर्षीय पुरुष, भदौड़ी निवासी 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इन सभी मरीजों के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News